वचन की परिभाषा - Vachan kise kahate hain
वचन की परिभाषा :- शब्द के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ के संख्या में एक या एक से अधिक होने का बोध होता है उसे वचन कहते हैं।
संज्ञा का वह रूप जिससे वस्तु का एक होना या एक से अधिक होना पता चलता है, वचन कहते हैं
वचन का मतलब होता है- संख्या
definition - The form of words (noun, pronoun, adjective or verb) which signifies their number is called vachan. it is used to tell exactly how many people or things there are.
वचन के प्रकार types of vachan
हिंदी में वचन दो प्रकार के होते हैं there are two distinctions of the vachan
एकवचन (singular)और बहुवचन (plural)
एकवचन (singular)
एकवचन (singular):- शब्द के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ के संख्या में एक होने का पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।
शब्द के जिस रूप से एक व्यक्ति वस्तु स्थान होने का ज्ञान हो उसे एक वचन कहते हैं।
The form of words which denotes their being one in number is called एकवचन.
जैसे पतंग kite, बकरी goat , पेड़ tree, पत्ता leaf ,बिल्ली cat , पुस्तक book , गहना ornament, रात night , दिन day, शाखा branch आदि।
बहुवचन (plural)
बहुवचन (plural) :-शब्द के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ का संख्या में एक से अधिक होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। या
शब्द के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु, स्थान या पदार्थ का एक से अधिक होना पता चलता है, उसे बहुवचन कहते हैं।
The form of words which denotes their being more than one in number, is called बहुवचन.
जैसे पतंगें kites , बकरियाँ goats ,पत्ते leaves, बिल्लियाँ cats , पुस्तकें books , गहने ornaments, रातें nights, लताएँ , शाखाएँ branches , लड़के boys , गधे donkeys आदि।
Formation of plural from singular
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम
हिंदी व्याकरण में एकवचन का बहुवचन में परिवर्तित होना लिंग, और कारक चिन्ह पर निर्भर करता है जैसे
In hindi grammar ,changing the वचन from singular to plural varies with gender(लिंग) and case sign or postposition (कारक चिन्ह).
लड़का boy- लड़के boys -लड़कों boys
Here लड़का is singular and लड़के,लड़कों are plural.Their use depends on whether the case-sign (कारक चिन्ह) is present or not like-
1.वह एक अच्छा लड़का है। (लड़का-singular)
He is a good boy.
2.लड़के ने खाना खा लिया है।( लड़के -singular )
The boy has eaten food.
3.लड़के खेल रहे हैं। (लड़के-plural )
The boys are playing.
4.लड़कों ने सफ़ाई कर दी है। (लड़कों -plural)
The boys have cleaned up.
We will discuss these rules with case-sign(विभक्ति रहित \ निर्विभक्ति) or without case-sign(सविभक्ति\ विभक्ति सहित ).
विभक्ति रहित या निर्विभक्ति without case-sign--when a noun is not followed by a case-sign.
सविभक्ति \ विभक्ति सहित with case-sign -when a noun is followed by a case-sign. like- ने,को,से, के द्वारा,को, लिये,का,की,के,रा,री ,रे,में,पर,हे!,अरे!,हो!
पुल्लिंग संज्ञा masculine noun
निर्विभक्ति रूप
1. आकारांत पुल्लिंग संज्ञाओं में “आ” के स्थान पर “ए (े )” लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
Masculine nouns that end in “आ(ा) ”, form their plurals by adding “ए (े )” in place of “आ(ा)”
Example -
2. अकारांत, इकारांत, ईकारांत, उकारांत, ऊकारांत, ऋकारांत पुल्लिंग संज्ञाओं के एकवचन और बहुवचन प्रायः समान होते हैं। इनका एक वचन एवं बहुवचन एक ही होता है। अ
singular masculine nouns that end in अ , इ ि , ई ी , उ ु , ऊ ू , ऋ ृ do not change their forms when they become plural.
सविभक्ति रूप (masculine noun with case-sign)
1.यदि किसी पुल्लिंग संज्ञा के बाद कोई कारक चिन्ह (का,की ,ने ,से आदि ) आता है तो अंतिम स्वर को हटाकर “ों” का प्रयोग करते हैं।
if a case-sign is followed by a masculine number use “ों” after removing the last vowel.
2.जो अकारांत पुल्लिंग संज्ञा एक वचन होती हैं यदि उनके साथ कोई कारक चिन्ह आता है तो ऐसी संज्ञाओं के एक वचन में आ के स्थान पर ए (े ) का प्रयोग करते हैं।
nouns which are singular masculine,if they come with a postposition ,use “ए (े )” in place of of “आ (ा )” in the singular of such nouns.
स्त्रीलिंग संज्ञा feminine noun
1.अकारान्त /आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा
निर्विभक्ति रूप without case-sign
अकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा में अ के स्थान पर एँ लगाकर तथा आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा में आ के बाद एँ लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
feminine nouns that end in अ add एँ in place of अ but add एँ after आ in case of feminine noun that end in आ (ा ), to form their plural.
सविभक्ति रूप with case-sign
अकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा के अंत में ों और आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के अंत में ओं लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
if the feminine noun is अकारान्त then replace अ with ों and if the noun is आकारांत just add ओं at the end.
2 . इकारान्त /ईकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा feminine noun that end in इ ,ई
निर्विभक्ति रूप without case-sign
इकारांत स्त्रीलिंग संख्या में इ के स्थान पर याँ लगाकर तथा ई कारांत स्त्रीलिंग संख्या में ई दीर्घ स्वर को इ लघु स्वर में बदलने के बाद याँ लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
feminine nouns that end in इ,add याँ in place of इ to make its plural and feminine nouns that end in ई,then the ई changes into इ and याँ is added to form plural.सविभक्ति रूप with case-sign
इकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा के अंत में यों लगाकर तथा ईकारांत स्त्रीलिंग संख्या में ई दीर्घ स्वर को इ लघु स्वर में बदलने के बाद यों लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
feminine nouns that end in इ,add यों in place of इ to make its plural and feminine nouns that end in ई,then the ई changes into इ and यों is added to form plural.
3. उकारान्त /ऊकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा fiminine nouns that end in उ /ऊ
निर्विभक्ति रूप without case-sign
उकारांत स्त्रीलिंग संख्या में इ के स्थान पर एँ लगाकर तथा ऊ कारांत स्त्रीलिंग संख्या में ऊ दीर्घ स्वर को उ लघु स्वर में बदलने के बाद एँ लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
feminine nouns that end inउ ,add एँ in place of उ to make its plural and feminine nouns that end in ऊ ,then the ऊ changes into उ and एँ is added to form plural.
सविभक्ति रूप with case-sign
उकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा के अंत में यों लगाकर तथा ऊकारांत स्त्रीलिंग संख्या में ऊ दीर्घ स्वर को उ लघु स्वर में बदलने के बाद ओं लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
feminine nouns that end inउ ,add ओं in place of उ to make its plural and feminine nouns that end in ऊ ,then the ऊ changes into उ and ओं is added to form plural.
4 .याकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा feminine noun that end in या
निर्विभक्ति रूप without case-sign
याकारांत स्त्रीलिंग संख्या में या के ऊपर केवल चंद्रबिंदु (ँ) लगाकर बहुवचन बनातें हैं। nouns that end in या just add चंद्रबिंदु (ँ) above या
सविभक्ति रूप with case-sign
याकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञा में या के स्थान पर यों लगाकर बहुवचन बनाते हैं।
noun that end in या replace या with यों to form plural.
Important points
1. भाव वाचक संज्ञाएँ हमेशा एकवचन में प्रयुक्त होती हैं या भाववाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग सदैव एकवचन में होता है।
abstract nouns are always used in singular form.
example सौंदर्य, करुणा, हार, जीत, भलमनसाहत, सज्जनता, गर्मी, सर्दी, ठंड, शिष्टता, चुनाव ,लगाव , दूरी ,नेतृत्व आदि।
2. द्रव्यवाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग प्रायः एकवचन में होता है
material nouns generally used in singular form.
example धन, सोना, चांदी ,पीतल ,नाइट्रोजन ,ऑक्सीजन, पानी, तेल, वर्षा आदि।
3. समूहवाचक संज्ञा सदैव एकवचन होती है।
collective or group nouns always used in singular form.
example -सेना, टीम, टोली, गिरोह, पुस्तकालय, परिवार ,दल, गुच्छा , जनता, प्रजा, पुलिस
4. अगणनीय संज्ञा, जिन्हें बिना नहीं जा सकता सदैव एकवचन में प्रयोग होती हैं।
uncountable nouns, which we can not count are always used in singular form.
example -हवा ,पानी,तेल ,घी
5. हर, प्रत्येक, हर एक का प्रयोग सदैव एकवचन में होता है।
har, pratyek,har ek always used in singular form.
6.व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा एक वचन होती हैं ,परंतु आदर या सम्मान व्यक्त करने के लिए इनका प्रयोग बहुवचन में किया जाता है।
proper nouns are always singular but to show respect we use them in plural.
जैसे महापुरुष ,उच्च पदों पर आसीन और आदरणीय व्यक्ति को बहुवचन में प्रयोग करते हैं।
example नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं
गांधी जी भारत के राष्ट्रपिता हैं
7. कुछ संज्ञाओं का प्रयोग हमेशा बहुवचन में होता है।
some nouns are always used in the plural.
जैसे -प्राण, आँसू, अक्षत, समाचार, हस्ताक्षर, बाल, रोंगटे ,रोम, तेवर, दाम,होश,नियम,दर्शन, भाग्य, आशीर्वाद आदि।
8. आँख, नाक , होंठ,नेत्र, उँगली, पैर, दाँत जो 1 से अधिक संख्या (अवयवों) का बोध कराते हैं,प्रायः बहुवचन में प्रयोग होते हैं ।इनका एकवचन बनाने के लिए "एक" शब्द का उपयोग किया जाता है ।
some nouns which give the sense of more than 1 number,usually used in the plural. the word "एक" used to make them singular.
9. कुछ संज्ञाओं के साथ गण,वृंद,जन, लोग आदि शब्द लगाकर बहुवचन बनाया जाता है।
the plural is formed by adding गण,वृंद,जन, लोग etc in some nouns.
जैसे - पाठक गण ,विद्यार्थी गण, शिशुवृंद भक्तजन ,अध्यापक गण, नेता लोग, गरीब लोग ,अमीर लोग, स्त्रीवृंद,प्राणिवृंद आदि।
10. संबंधसूचक शब्दों का एकवचन और बहुवचन समान होता है।
relative words have the same singular and plural.
जैसे -नाना,नानी ,दादा,दादी, युवा, योद्धा
मेरे दो चाचा आज स्कूल आएँगे।
मेरे चाचा आज स्कूल आएंगे
11. अनेक का मतलब ही "बहुत" होता है ।इस तरह के शब्द हमेशा बहुवचन होते हैं।
the word अनेक means so many so always use these kind of words as plural .
वचन की पहचान
वचन की पहचान सर्वनाम, विशेषण और क्रिया से भी कर सकते हैं।
वचन की पहचान सर्वनाम, विशेषण और क्रिया से भी कर सकते हैं।
सर्वनाम PRONOUN
एकवचन | बहुवचन |
तुम you | तुम लोग you people |
वह he,she,it | वे they |
मैं I | हम we |
example -
- मैं घर जा रही हूँ।
- हम घर जा रहे हैं।
विशेषण ADJECTIVE
एकवचन | बहुवचन |
अच्छा good | अच्छे |
बुरा bad | बुरे |
बड़ा big | बड़े |
example वह लड़का अच्छा है।
वे लड़के अच्छे हैं।
वह एक बड़ा कमरा है।
उस घर के कमरे बड़े हैं।
क्रिया VERB
एकवचन | बहुवचन |
रहा है | रहे हैं |
रही है | रही हैं |
रही थी | रही थीं |
रहा था | रहे थे |
example -
- सोहन जा रहा है।
- वे जा रहे हैं।
- मीणा पाठशाला जा रही है।
- लड़कियाँ पाठशाला जा रही हैं।
CONCLUSION
Also Check - General Knowledge in Hindi